
देहरादून
कांग्रेस के राजपुर विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार ने काउंटडाउन रेस्टोरेंट् के निकट चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया l इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने लोगों से वोट की अपील करी और कहा कि आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे जो भी जनहित की योजनाएं निकाली गई थी उसे भाजपा सरकार ने बंद करा दिया है और यह भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशेली को दर्शाता है l जनता अब भाजपा सरकार की कारगुजारी को बर्दाश्त नहीं करेगी और आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय बनाकर अपना जवाब देगी। राजकुमार ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि अगर डबल इंजन की सरकार आयेगी तो महंगाई कम होगी परंतु आज हाल उसके विपरीत चल रहा है प्रदेश में पांच साल बीजेपी की प्रचंड बहुमत की सरकार रही लेकिन विकास के नाम पर कुछ नही हुआ सिर्फ जनता के पैसों की बर्बादी हुई है ।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा, विशाल ढ़ोबाल, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, नागेश रतूड़ी, प्रदेश सचिव सोमप्रकाश वाल्मीकि, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, अमीचंद सोनकर, कमर खान, देवेन्द्र सिंह, रीता रानी, इमराना प्रवीन, संजय कनौजिया, विवेक चौहान, अजय बेनवाल, शिवम गुप्ता, मोंटी सिंह, मलकीत सिंह, अशरेज अली, गुलशन सिंह, विजेन्दर मौजूद थे l

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री