देहरादून
आज दिनांक 24/10/2023 को एक महिला ने चौकी बालावाला आकर बताया कि लक्ष्मण एनक्लेव वालावाला में एक बुजुर्ग महिला भटक रही है जो अपना घर का पता भूल गई है । सूचना पर चौकी वालावाला से चीता कर्मगण व महिला कांस्टेबल सरिता चौधरी तत्काल मौके पर पहुंचे । बुजुर्ग महिला से महिला कांस्टेबल द्वारा प्रेम से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम श्रीमती कुमेस्वरी देवी पत्नी श्री चंद्र बल्लभ चौहान निवासी नाथूवाला उम्र 80 वर्ष बताया। जो मूल रूप से जनपद चमोली की रहने वाली है तथा आज अपनी बेटी के घर पर आई थी , घर से बाहर घूमने आई थी पर रास्ता भटक गई थी। महिला को चौकी पर लाकर स्नेह पूर्वक उनकी सेवा की गई तथा जनपद के सभी थानों को CCR के जरिए सूचना प्रेषित की गई। पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो से उक्त महिला को उसके पुत्र महेंद्र पाल सिंह चौहान की जानकारी कर उनके सुपूर्द किया गया। महिला के परिजनों द्वारा पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा