देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा टमाटर की बढ़ती दरों एवं मुनाफाखोरी पर रोक लगाए जाने हेतु गठित टीमों को नियमित छापेमारी अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज तहसीलदार सदर मो0 शादाब के नेतृत्व में टीम द्वारा तहसील सदर अंतर्गत विभिन्न जगह छापेमारी की गई।
आज तहसील चौक, मोती बाजार, हनुमान चौक, झंडा बाजार, डाकरा बाजार मंडी का निरीक्षण करते हुए टमाटर की ओवर रेटिंग रोकने हेतु प्रतिष्ठानों पर टमाटर की गुणवत्ता के आधार पर प्रति किलो फुटकर दर की सूची चस्पा की गई। अनुश्रवण टीम गठित करने के फलस्वरूप टमाटर की दरों में कमी पाई गई है। टीमों द्वार छापेमारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, मंडी निरीक्षक अजय डबराल सहित कार्मिक मौजूद रहे।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री