देहरादून
प्रो दीवान सिंह रावत को कुमाऊं विश्व विद्यालय का कुलपति बनाया गया है। राज्यपाल ने कुलपति के लिए प्रो दीवान सिंह रावत के नाम को मंजूरी दी है। दिल्ली विश्व विद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग में रहे है प्रो दीवान सिंह रावत,तीन साल का कार्यभार होगा कुलपति के रूप में प्रो रावत का।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति पद के कार्यदायित्वों हेतु अन्तरिम व्यवस्था सम्बन्धी पूर्व आदेश संख्या : 120/ जी०एस० (शिक्षा) / C3-7 (V) / 2019 दिनांक 15.04.2023 को अतिक्रमित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (यथाप्रवृत्त उत्तराखण्ड राज्य) की धारा-12 की उपधारा (1) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों के अधीन प्रो० दीवान सिंह रावत, रसायन विज्ञान विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रेत्तर आदेश, जो भी पहले हो, तक के लिए कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल का कुलपति नियुक्त किया जाता है।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज