हरिद्वार: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव में एक नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन किशोरी का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को चिता से उठाकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव में एक किशोरी का शव घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा और अंतिम संस्कार के लिए ले गए। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने ही वाले थे कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि कंट्रोल रूम द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला था और परिजन चोरी छिपे उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा