देहरादून
रात्रि घटना थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र अंतर्गत छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त करते हुए उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें घटना में संलिप्त कुछ संदिग्ध युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही मारपीट की घटना से संबंधित वीडियो का गहनता से अवलोकन करते हुए घटना में संलिप्त अन्य अराजक तत्वों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त दोनों वाहनों को बरामद कर सीज किया गया है। मारपीट की घटना में ग्राफ़िक एरा संस्थान के एक छात्र का नाम मुख्य रूप से प्रकाश में आने पर इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा स्वयं ग्राफ़िक एरा के प्रशासनिक अधिकारियों से उक्त संबंध में वार्ता की गई, जिस पर उक्त छात्र को ग्राफ़िक एरा प्रबंधन द्वारा संस्थान से निलंबित किया गया है।
इसके साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट किया है सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की उक्त घटना कर माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा