देहरादून
देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को अटैच कर दिया। साथ ही यहां नए स्टॉफ को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है। एक विवाद के चलते एसएसपी ने यह सख्त कदम उठाया है।
दरअसल, प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिधोली गांव के पास फायरिंग की सूचना मिली। ग्रमीणों के अनुसार बिधोली गांव में कार सवार दिल्ली और हरियाणा के 12 युवकों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में कोई कार्यवाही न होने से नाराज ग्रामीण प्रेमनगर थाने में पहुंच गए और चौकी बिधोली पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हटाने की मांग करने लगे।
मौके पर पहुंची एसपी सिटी और सीओ प्रेमनगर ने ग्रामीणों को समझाकर वापस भेज दिया और प्रेमनगर पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
वहीं इस विवाद के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने चौकी प्रभारी बिधोली सहित पुलिस चौकी बिधौली में नियुक्त संपूर्ण स्टाफ को थाना प्रेमनगर अटैच करते हुए नए स्टॉफ को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा