देहरादून
उत्तराखंड में युवा भर्तियों में धांधली को लेकर आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं इस कड़ी में सुबह से ही युवाओं का घंटाघर के पास स्थित गांधी पार्क के सामने वाली सड़क पर आंदोलन जारी है खास बात यह है कि युवा सरकार से सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और तब तक किसी भी परीक्षा को न कराए जाने की भी मांग हो रही है लेकिन इस आंदोलन मैं उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस ने सड़क पर बैठे युवाओं को एक तरफ सड़क खाली करने के लिए कहना शुरू कर दिया इस पर युवा नाराज हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों के बल प्रयोग करने पर नाराजगी जताकर पथराव शुरू कर दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि जब पथराव हुआ तो आंदोलन में मौजूद छात्राएं और तमाम युवा भी इस पत्थरबाजी का शिकार हो गए हालांकि पुलिस ने फिर लाठीचार्ज करते हुए युवाओं को यहां से खदेड़ना शुरू कर दिया। हालांकि इसके बावजूद युवा अभी गांधी पार्क के सामने सड़क पर डटे हुए हैं और लगातार अपनी मांग पूरी करने को लेकर सरकार से मांग कर रहे है। पत्थरबाजी के बीच अब भारी संख्या में पीएसी और पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए हैं कई गाड़ियां मंगाई गई है और माना जा रहा है कि जल्द ही इन युवाओं की गिरफ्तारी की जा सकती है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा