मंसूरी
मसूरी में देर रात को मसूरी देहरादून मार्ग भट्टा गांव के पास चोपड़ा सार के पास एक 26 वर्षीय युवक बुलेट से फिसल कर खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच में जुट गई वही 26 वर्षीय युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक देर शाम को मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था कि अचानक उसकी बुलेट फिसलकर अनियंत्रित हो गई जिससे युवक खाई में जा गिरा और उसके सर में गंभीर चोट आई है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है उन्होंने बताया कि युवक आर्मी में काम करता है और मसूरी घूमने के लिए आया था। मसूरी पुलिस ने बताया कि युवक हरदीप सिंह पुत्र रायसिंह उम्र 26 वर्ष निवासी हाउस नंबर 222 अंबाला सिटी पंजाब का रहने वाला था और मसूरी घूमने के लिए आ रखा था । उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है व घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मसूरी उप जिला चिकित्सालय के डॉ संतोष नेगी ने बताया कि युवक मृत अवस्था में अस्पताल में लाया गया था ।संभवतः सर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हुई होगी ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा