देहरादून
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो जिसमें एक लड़का शराब पीते हुए अपने दोनों हाथों में 1_1 पिस्टल लिए अपनी वीडियो बना रहा था। उक्त वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत बिहार के नेतृत्व में टीम का गठन कर उक्त सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पर दिखने वाले व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई हेतु आदेश_निर्देश दिए गए।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए एवं वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति के संबंध में थाना क्षेत्र में पूछताछ की गई एवम मुखबिर की सूचना पर सतोवाली घाटी तिराहे पर गौरव डबराल पुत्र स्वर्गीय राकेश डबराल निवासी 25 कावली जीएमएस रोड थाना वसंत विहार देहरादून उम्र 34 वर्ष को पूछताछ हेतु रोका एवं सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो से मिलान करने पर उक्त वीडियो में दिखने वाला लड़का गौरव डबराल ही है तस्दीक होने पर पूछताछ की गई एवं तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति से दो पिस्टल मौके पर ही बरामद हुई।
अभियुक्त से उक्त पिस्टल के लाइसेंस तलब किए गए दिखाने में नाकाम रहा और उसने बताया कि उक्त दोनों पिस्टल शोभित नामक लड़के की है जिस पर अभियुक्त को अंतर्गत धारा 25 आर्म्स एक्ट के गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
*गौरव डबराल पुत्र स्वर्गीय राकेश डबराल निवासी 25 कांवली जीएमएस रोड वसंत विहार देहरादून उम्र 34 वर्ष

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार