रूड़की
रूड़की की थाना भगवानपुर पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमे 40 टन सीमेंट से भरा ट्रक कैप्सूल पंजाब से विकासनगर के लिए चला और बीच में ही गायब हो गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों समेत तीन लोग गिरफ्तार कर लिए है और पाँच लोग अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने एक ट्रक 690 सीमेंट के कट्टे 2 ट्रेक्टर ट्रॉली और 83000 रूपए भी बरामद किए है ।
दरअसल आपको बता दे कि 19 सितंबर को पंजाब के फतेहगढ़ से ट्रक कैप्सूल में शावेज़ नाम का ट्रक चालक 40 टन सीमेंट भरकर विकास नगर के लिए चला था जो अपने तयशुदा स्थान पर नही पहुंचा। पुलिस को जानकारी दी गई और जीपीएस लोकेशन के आधार पर भगवानपुर के सिकंदरपुर में ट्रक खड़ा मिला। वहीं पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई और ड्राइवर शावेज़ को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू की जिसके आधार पर पूरी गुत्थी खुलकर सामने आ गई और शावेज़ ने बताया कि उसने अपने भाई जावेद के साथ मिलकर बंटी ,योगेश सैनी ,आयुष सैनी उर्फ काका, हितेश सिंह ,इस्तखार और जमील के साथ मिलकर थोड़ा थोड़ा सीमेंट आपस में बेचकर रख लिया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर शावेज़ उसके भाई जावेद और बंटी को गिरफ्तार कर लिया है और पांच लोग फरार है। एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा जांच में जो नाम आएंगे सब पर कार्यवाही होगी ।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा