विकासनगर
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी Interstate border’s पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा बॉर्डर से आने जाने वाले लोगों व वाहनों पर 24 * 7 सतर्क निगरानी रखने के सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 01/10/2023 को कुल्हाल चौकी पर चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश की तरफ से आ रही एक स्कोडा कार को चेकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी को भगा दिया, जिस पर पुलिस द्वारा उक्त वाहन का पीछा करके 4 किलोमीटर की दूरी पर उक्त वाहन को पकड़ लिया, वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति वाहन को छोड़कर फरार हो गये। गाड़ी को चैक करने पर उसमें 08 पेटी बियर तथा 15 पेटी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई।
पुलिस द्वारा मौके से गाड़ी व शराब को कब्जे में लेकर उक्त संबंध में थाना विकासनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां