ऋषिकेश
शुक्रवार रात ऋषिकेश के चंद्रभागा पुल के पास बीच सड़क पर गुंडई करते हुए फायरिंग करते हुए हॉकी डंडों से पर्यटकों के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई थी…जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने देर रात संबंधित चौकी पुलिस, थाना ऋषिकेश पुलिस और एसओजी की टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया इसके बाद सीसीटीवी की मदद से कई गाड़ियों को आईडेंटिफाई करते हुए पुलिस ने सभी चार आरोपियों को देवप्रयाग के नजदीक तीन धारा से गिरफ्तार कर लिया…. गिरफ्तार आरोपियों ने ऋषिकेश बाजार में फायरिंग झोंकने के बाद रास्ते एक कूड़ेदान में पिस्टल को फेंक दिया था जिसे पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर बरामद कर लिया है इसके साथ ही आरोपियों की गाड़ी में लाठी डंडे और हॉकी स्टिक भी बरामद की गई है….एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को गठित कर दिया था इसके बाद एसओजी और ऋषिकेश थाना पुलिस ने देर रात ही चारों आरोपियों को देवप्रयाग के पास से गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश