हरिद्वार
इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती करने के बाद दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर 20 लाख रुपए की डिमांड करना एक शातिर ब्लैकमेल गैंग को महंगा पड़ गया। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर खानपुर थाने की पुलिस ने आरोपी युवती और बेहद शातिर दिमाग उसके साथी को गिरफ्तार कर हनीट्रैप का भंडाफोड़ कर दिया। एएसपी लक्सर मनोज ठाकुर के निर्देशन में पुलिस ने इस मामले की गहराई तक पहुंचकर दूध का दूध पानी का पानी कर दिखाया। खानपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंग के अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी ने पुलिस टीम को शाबाशी दी है साजिश के तहत बिछाया गया था दोस्ती का जाल….. करीब 3 महीने पहले खानपुर थाना क्षेत्र के माजरी गांव निवासी एक युवक के इंस्टाग्राम पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद कुछ दिन बातचीत हुई। चंद दिनों के बाद युवती ने अचानक ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मंगलौर कोतवाली में शिकायत दी। इसके बाद युवक और उसके परिवार को ब्लैकमेल कर रकम मांगने का खेल शुरू हो गया। आरोप है कि रुड़की के एक अधिवक्ता के साथ अन्य आरोपियों ने मिलकर 20 लाख रुपए की मांग की। जबकि ना तो युवक कभी युवती से मिला और ना ही उनके बीच कभी कोई संबंध बने। दुष्कर्म का झूठा आरोप लगे और ब्लैकमेलिंग में मोटी रकम की मांग करने से युवक का परिवार टेंशन में आगे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को दी। शुरुआती पड़ताल में युवती की पहचान और उसके आरोप संदिग्ध पाए जाने पर एसएसपी के निर्देश पर खानपुर थाने में आरोपियों के खिलाफमुकदमा दर्ज किया गया

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग