स्वतंत्र कुमार सिंह,एसपी सिटी,हरिद्वार
हरिद्वार
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में तीन छोटे बच्चों के साथ बिना पासपोर्ट व वीजा के रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है ,बांगदेशी महिला रहीमा ग्राम दादूपुर में अवैध रूप से रह रही थी, गिरफ्तार महिला रहीमा (25 वर्ष) यूपी एटीएस द्वारा हरिद्वार से गिरफ्तार किए गए बंगलादेशी अली नूर की पत्नी बताई जा रही है। मगर पुलिस इस बारे में कुछ नही कह रही है और पूछताछ किये जाने की बात कह रही है ,पुलिस द्वारा तीन बच्चों के साथ गिरफ्तार की गई बांग्लादेशी महिला ग्राम हिरन थाना कोटालियारा जिला गोपालगंज बांग्लादेश की रहने वाली है ,रहीमा के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 522 / 22 अंतर्गत धारा 14 विदेशी अधिनियम 1946 व धारा 3 पासपोर्ट एंट्री इनटू इंडिया अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि सूचना के आधार पर जब एलआईयू और रानीपुर पुलिस ने इसको तस्दीक किया और वेरीफाई करने पर सही पाया गया तो महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया, पूछताछ में कंफर्म होने के बाद उसको गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उसके बाद इंटरनेशनल जो नॉर्म्स है उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी, महिला से अभी पूछताछ की जा रही है महिला दादूपुर से गिरफ्तार किए गए बंगलादेशी अली नूर की पत्नी है कि नहीं इस संबंध में इस तरह का कोई कंफर्मेशन नहीं आया है ,पूछताछ की जा रही है जो भी डिटेल आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी, बच्चों के साथ रह रही थी उसको गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय में पेश किया गया है ,वीजा वगैरह सारी चीजें जो जानकारी है उसको तस्दीक किया जा रहा है अभी प्रथम दृष्टया है जो जानकारी थी उसके आधार पर उसको माननीय न्यायालय में पेश किया गया है बाकी जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं न्यायालय जो भी निर्णय करेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा