देहरादून
दिनांक 13.12.2023 को वादी श्री महिपाल धीमान पुत्र स्व0 श्री रुपराम धीमान निवासी 79/1 भण्डारीबाग विश्वकर्मा कालोनी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि दि0 13-12-2023 की सुबह को मुझे सूचना मिली कि कुछ लोग दून मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित मेरे प्लॉट पर कब्जा कर दिवार कर रहे है जिस पर मै अकेला तुरन्त अपने प्लॉट पर पंहुचा तो मौके पर सालिक राम , मुकुल पुत्र सालिक राम , शुभम पुत्र हरिराम व अन्य 20 व्यक्ति मौजूद थे जब मैने उक्त व्यक्तियो द्वारा किये जा रहे दिवार के काम का विरोध किया गया तो उक्त सभी व्यक्तियो द्वारा एक राय होकर मुझ पर लाठी डण्डो से हमला किया गया जिससे मुझे काफी गम्भीर चोटे आयी है और मेरे सामने के दो दाँत भी टूट गये है इस पर तत्काल थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-697/2023 पंजीकृत किया गया।
मामले में कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी / पतारसी करते हुए लगातार अभियुक्त गणो के मस्कन व सम्भावित ठिकानो पर दबिश देकर आज दिनांक 19-12-2023 को 03 नफर अभियुक्त गण 1-सालिक राम 2-मुकुल 3-शुभम जायसवाल को पथरीबाग पैट्रोल पम्प के सामने से अंतर्गत धारा 147/506/427/365/326 भादवि गिरफ्तार किया गया जिन्हे आज नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त
1-सालिकराम जायसवाल पुत्र स्व0 राम मिलन निवासी 424 पूर्वी पटेलनगर स्वास्तिक रेस्टोरेन्ट दून मेडिकल कॉलेज थाना कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 54 वर्ष ।
2-मुकुल जायसवाल पुत्र सालिकराम जायसवाल निवासी 424 पूर्वी पटेलनगर स्वास्तिक रेस्टोरेन्ट दून मेडिकल कॉलेज थाना कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष ।
3-शुभम जायसवाल पुत्र हरि राम जायसवाल निवासी निवासी 424 पूर्वी पटेलनगर स्वास्तिक रेस्टोरेन्ट दून मेडिकल कॉलेज थाना कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष ।
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 सनोज कुमार चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2-कानि0 राहुल कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3-कानि0 अरुण कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
4-कानि0 आशीष नैनवाल कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा