
मसूरी
म्सूरी में एक युवक स्कूटी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस और फायर सर्विस के जवान घटनास्थल पहुचे और गहरी खाई से गंभीर हालत में युवक को रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल भेजा गया। मसूरी एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि मसूरी के एक होटल में कार्यरत कर्मचारी 30 वर्षीय रतन शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा निवासी जम्मू कश्मीर हाल निवासी बर्लोगंज मसूरी कल शाम किराए पर स्कूटी लेकर घूमने के लिए टिहरी बाईपास रोड की ओर निकला जहां पर वह उसकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई जिससे वह गहरी खाई में जा गिरा।
उन्होने बताया कि पुलिस और अग्निशमन दल के जवान और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को गहरी खाई से निकाला गया वही युवक के सिर पर गहरी चोट आई है और उसे मैक्स अस्पताल भेजा गया है वही घटना की जांच की जा रही है वह घायल युवक के होटल प्रबंधन को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न