हरिद्वार
हरिद्वार स्थित दक्षिण काली मंदिर परिसर में मंदिर के कर्मचारियों और सहारनपुर से आए यात्री के बीच मारपीट हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लाठी डंडों से लैस करीब आधा दर्जन मंदिर के कर्मचारी कुछ युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं और पिटाई भी ऐसी कि युवक घायल तक हो गए।
बताया जा रहा है कि सहारनपुर से एक परिवार मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। मंदिर परिसर में गाड़ी खड़ी करने की पर्ची काटने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मंदिर के कर्मचारी और अन्य स्टाफ ने यात्रियों को लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।
श्यामपुर थाना इंचार्ज नितेश शर्मा ने बताया कि घटना रविवार दोपहर की है। अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इसकी जांच की जा रही है।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री