देहरादून
भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर देहरादून में रक्षाबन्धन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने समाजसेवी संजय कन्नौजिया की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की।
समाजसेवी संजय कन्नौजिया ने कहा कि बहनों का ये प्रेम और आशीर्वाद ही ऊर्जा का संचार करने को काफी है।
उन्होंने क्षेत्र की तमाम बहनों को उपहार भी भेंट किए। साथ ही ये भरोसा दिलाया कि मुश्किल की हर घड़ी में वो एक सच्चे भाई की तरह उनके साथ खड़े रहेंगे और ज़रूरत के वक्त हर किसी का साथ देने से पीछे नहीं हटेंगे।उन्होंने कहा ये पर्व ही हमारी संस्कृति के परिचायक हैं जो हमें एक दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं।
इस मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि संजय कन्नौजिया किसी की मदद को आगे रहते हैं इसीलिए क्षेत्र की महिलाएं भी उनका भाई की तरह सम्मान करती हैं और आज उन्हें रक्षासूत्र बांधकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में पैरा ओलंपिक शूटर दिलराज कौर,आंगनवाड़ी कार्यकत्री अध्यक्ष रेखा नेगी, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अनिल नेगी, सुलेमान अली एवं राजीव प्रजापति आदि भी मौजूद रहे।

More Stories
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट