
देहरादून
निर्माण सामग्री एवं निर्माण कार्यों के मूल्यों में संशोधन किए जाने को लेकर आज देहरादून ठेकेदार कल्याण समिति से जुड़े ठेकेदारों ने एक बैठक की जिसमे एकराय से फैसला लिया गया कि जल्द ही ठेकेदारों का एक प्रतिनिधि मंडल लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता से मुलाकात करेगा और निर्माण कार्यों में हो रही दिक्कतों से अवगत कराएगा। समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह पुंडीर ने बताया कि निर्माण सामग्री एवं निर्माण कार्यों जैसे सीमेंट, सरियाँ,ईंट,बजरी, रेत यहां तक कि डीजल पेट्रोल आदि के बाजार मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जबकि उन्हें विभाग से मिलने वाली दरें काफी कम है।

समिति के महासचिव राजेन्द्र सिंह कुंवर ने बताया कि सरकार की ओर से एक आदेश भी जारी हुआ कि बाहर से आने वाली रोड़ी,बजरी इत्यादि खनन सामग्री बाहरी प्रदेशों से उत्तराखंड में नही आएगी जिसके चलते भी इनके मूल्यों में वृद्धि हुई है जिस कारण ठेकेदारों को कार्य करने में दिक्कतें तो हो ही रही है साथ ही काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में सरकार से भी वार्ता करेंगे।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग