देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए अगले 10 दिनों तक ऑनलाइन पंजीकरण पूरे हो गए हैं। केदारनाथ धाम के लिए 20 जून के बाद पंजीकरण का स्लॉट उपलब्ध है। एक माह के बाद ऑफलाइन पंजीकरण के लिए स्थिति सामान्य हुई है। अब तक 30 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें चारधाम समेत हेमकुंड साहिब में 18.15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
चारधाम यात्रा संचालन को एक माह का समय पूरा हो गया है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम समेत हेमकुंड साहिब में 18.15 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। सरकार ने इस बार यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है। शुरुआत में यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिना पंजीकरण दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को हरिद्वार और ऋषिकेश में कई दिनों तक पंजीकरण के लिए इंतजार करना पड़ा।
अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है। ऑफलाइन पंजीकरण काउंटरों पर भीड़ कम हुई है। पर्यटन विकास परिषद के वरिष्ठ शोध अधिकारी एसएस सामंत ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अगले 10 दिनों तक पूरे स्लॉट बुक हैं। केदारनाथ धाम के लिए 20 जून के बाद पंजीकरण उपलब्ध है जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए 18 जून और बदरीनाथ धाम में 15 जून के बाद स्लाट मिल सकता है। उन्होंने बताया कि अब तक 30 लाख से श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज