देहरादून
बुधवार देर रात हुई दो दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा सहस्रधारा रोड पर प्रेरणा स्टोर के पास हुआ। यहां एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने लोकेश मिश्रा निवासी कर्णप्रयाग, जिला चमोली को मृत घोषित कर दिया, जबकि पूर्ण सिंह राणा व रजनीश निवासी बुलंदशहर को काफी चोंटे आई हैं। इनमें से एक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों व्यक्ति घूमने के लिए मसूरी गए थे। वह मसूरी से सहस्रधारा रोड होते हुए पटेलनगर की तरफ आ रहे थे।
वही कौलागढ़ चौक के निकट रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार पहले पेड़ से टकराई, इसके बाद डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर पलट गई। वाहन सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि देर रात कार मसूरी की तरफ से आ रही थी। कौलागढ़ चौक से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई और डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बार कार पलट गई।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा