रुद्रप्रयाग
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने दी केदारनाथ यात्रा को लेकर जानकारी दी है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर विगत सायं को भैंरों गदेरे एवं कुबेर ग्लेशियर पर ग्लेशियर टूटने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवानों ने दोनों ग्लेशियरों से बर्फ हटाने के कार्य में जुटे हुए है।
भैरों ग्लेशियर से बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कड़ी मस्कत के बाद खोला गया, लेकिन 2:30 बजे फिर टूटा ग्लेशियर,
कुबेर ग्लेशियर पर बर्फ हटाने का कार्य जारी,
डीएम रुद्रप्रयाग ने यात्रियों से आगे बढ़ने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रुकने के निर्देश दिए है।
जबकि हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों को बाबा केदार के दर्शन करने की अनुमति दी गई है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री