देहरादून
78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के पाँचवे वर्ष मे प्रवेश करने पर इस वर्ष की *“विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतन्त्र”* थीम के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले स्कूलो/कॉलेजो/शैक्षिणिक संस्थानो मे नशा/मादक पदार्थ के विरूद्ध छात्र-छात्राओ/आमजन को जागरूक किये जाने हेरु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।
उपरोक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 12-08-2024 को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूलो/कॉलेजो/शैक्षिणिक संस्थानो मे स्कूल/कॉलेजो के प्रधानाचार्य/अध्यापकगणो के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अध्यनरत छात्र/छात्राओ व अध्यापकगणों को नशे के दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओ को भारत सरकार द्वारा इस वर्ष के विषय *“विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतन्त्र”* के सम्बन्ध मे नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गयी।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा