
देहरादून
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का जनपद देहरादून के समस्त थानों/पुलिस लाइन में सीधा प्रसारण किया गया।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों पर जनपद के सभी थानों में एलईडी स्क्रीन/प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई, जिसमें प्रधानमंत्री के संबोधन एवं एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण किया गया।
दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, अपर पुलिस महानिदेशक (L/O) तथा राज्य व जनपद के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कोतवाली डालनवाला से कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा देश की एकता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया तथा आम जन तक राष्ट्रीय एकता के संदेश को पहुँचाया गया।
सजीव प्रसारण के पश्चात सभी थानों में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आम जन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। थानों पर आयोजित किये गए कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सीएलजी सदस्यों, वरिष्ठ नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं आम जन द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार