देहरादून,,,
पूरे देश के साथ ही राजधानी देहरादून में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया व पूजा पाठ कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। महादेव के शिवालयों में भोले शंकर के जयकारे के उद्घोष से गूंज उठे। जहां दून के गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी…..भोले के दर्शन के लिए तीन से चार किलोमीटर लंबी लाईन लगी रही। महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों में अगल ही उत्साह देखने को मिला…सभी भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। टपकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की इतनी भारी भीड़ करीब दो साल बाद देखने को मिली……माना जाता है कि महाशिवरात्रि में भोले की आराधना करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

वही चकराता रोड स्तिथ शिव शक्ति शनि मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भगवान भोले शंकर का आशीर्वाद लिया और शिवलिंग पर दुग्ध अभिषेक किया।शिव शक्ति शनि मंदिर में मुख्य आकर्षण का केंद्र बर्फ से बने शिवलिंग रहे जिन्होंने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। मन्दिर समिति के अध्यक्ष ब्रज किशोर ने बताया कि मन्दिर समिति द्वारा हर वर्ष बर्फ से बना शिवलिंग बनाया जाता है जिससे भक्तों में अपार उत्साह भी देखने को मिलता है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री