
रुड़की
चमन लाल महाविद्यालय की गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित पोषण सप्ताह के पांचवें दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने पोषण से संबंधित रंगोली बनाई ।फ्रेश वेजिटेबल से बनी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही और उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की आयोजन कर्ता डॉ नीतू गुप्ता ,विभाग अध्यक्ष गृह विज्ञान विभाग ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की ताजी सब्जियों से बनी रंगोली को देखकर हमें सीख लेनी चाहिए कि हमें अपने आहार में इसी प्रकार सब्जियों को शामिल करना चाहिए ।हमें अपना भोजन हमेशा अपने किसी भी एक वैज्ञानिक के द्वारा प्रस्तावित भोज्य समूह को अपना कर उसी के अनुसार लेना चाहिए । प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉक्टर अपर्णा शर्मा सहायक आचार्य अंग्रेजी विभाग एवं डॉक्टर श्वेता सहायक आचार्य वाणिज्य विभाग रही उन्होंने सभी छात्राओं के कार्य की प्रशंसा की कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा एवं प्राचार्य सुशील उपाध्याय का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में श्रीमती रीना गुप्ता,डॉक्टर मीरा चौरसिया, डॉक्टर विधि त्यागी ,डॉक्टर रिचा चौहान आदि शामिल रहे

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री