
देहरादून
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एवं हरेला पर्व के चलते आज जन जागृति कल्याण समिति की और से कैंट विधानसभा के शांति विहार,गोविंद गढ़ में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें आवंला, कनेर, नीम, अमरूद, जामुन आदि के वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि गुरु पूर्णिमा तो है ही साथ ही प्रदेश में हरेला पर्व मनाया जा रहा है ऐसे में पौधारोपण जरूर करे खासकर मानसून सीजन में। समिति के महासचिव विकास बेनवाल ने कहा कि केवल पेड़ लगाने से काम नही चलेगा इनकी देखभाल भी करनी होगी ताकि भविष्य में लोग इनका लाभ उठा सके साथ ही यदि पेड़ होंगे तो वातावरण भी प्रदूषित होने से बच सकेगा। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य और गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित