देहरादून
हरेला के शुभ अवसर पर प्राधिकरण के सचिव मोहन बर्निया के द्वारा समस्त प्राधिकरण परिवार के साथ लगभग 500 बृक्षों का बृक्षारोपण, सिटी पार्क/फारेस्ट पार्क , ग्राम नांगल, सहस्त्र धारा रोड, निकट हैलीपैड पर किया । पीपल , आवंला , नीम , अमलतास , बोटल ब्रश आदि प्रजाति के बृक्षों जिनकी ऊँचाई 5 से 6 फ़ीट थी का रोपण किया गया।

प्राधिकरण के सचिव मोहन बर्निया ने
हरेला पर्व की बधाई देते हुए इस पर्व को सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण एवं प्रकृति के संरक्षण से ही हम शुद्ध हवा शुद्ध जल एवं अन्य प्राकृतिक लाभ ले सकते हैं। एक जागरूक नागरिक के तौर पर हमने अपने भविष्य को संवारना होगा एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा । पौधों के संरक्षण एवं प्रकृति कि स्वच्छता का कार्य प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह करते हुए पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रमों पर ज्यादा से ज्यादा अपना सहयोग देने की बात कही ।
उक्त कार्यक्रम में संयुक्त सचिव राजा अब्बास, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर संजीवन सूँठा ,उद्यान अधिकारी ए आर जोशी, समस्त अधिशासी अभियंता , अनुसचिव अनुजा सिंह, सहायक अभियंता एवम अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश