देहरादून
दलीप सिहं कुवंर आईपीएस ने बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्य भार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान द्वारा सर्व प्रथम उपस्थित मीडियाकर्मियों को हरेला पर्व की बधाई दी गयी। अपनी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए द्वारा बताया गया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता जनपद की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार करना है, जिसके लिये ठोस कदम उठाये जायेंगे तथा आने वाले डेढ से दो माह के दौरान आम जन को यातायात में प्रभावी सुधार देखने को मिलेगा, साथ ही यातायात व्यवस्था से जुडे अन्य सम्बन्धित विभागों, स्कूलों/शिक्षण सस्थानों के संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु एक दूरदर्शी कार्य योजना बनाते हुए आगामी छः माह के अन्दर उसे क्रियान्वित कर आम जन-मानस की सुविधा के लिये एक प्रभावी यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जायेगा।
जनपद देहरादून में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बाहरी जनपदों/प्रदेशो से काफी अधिक संख्या में छात्र/छात्राओं के अध्ययनरत होने के कारण उनके मध्य अक्सर नशे की प्रवृत्ति जागृत होने से वह नशे के कारोबारियों के लिये आसान टारगेट बन जाते हैं। इस दिशा में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जायेगी तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के विषय मे जागरूक करते हुए इस मुहीम में शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धकों व अभिभावकों को भी जोडा जायेगा। इसके अतिरिक्त देहरादून के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जायेगा तथा किसी भी व्यक्ति को मुख्य मार्गो व चौराहों पर भिक्षावृत्ति नहीं करने दी जायेगी, ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। वर्तमान में बढते साइबर क्राइम अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाये जायेंगे तथा इसके लिये बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत किया जायेगा। देहरादून शहर में जमीन धोखाधडी के बढते मामलों के दृष्टिगत भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु राजस्व व अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक विस्तृत कार्य योजना बनाई जायेगी, जिससे लोगों के जीवन भर की गाढी कमाई को लूटने वाले भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को थाना स्तर व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले षिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण हेतु आवष्यक दिषा-निर्देष जारी किये जायेंगे तथा निर्देषों का पालन न कर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में षिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारियों के विरूद्ध आवष्यक कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का चंद घंटे में खुलासा, संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मामा ने की भांजे की हत्या, घटना को अंजाम देने वाले मामा सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार