देहरादून
थाना डोईवाला पर वादी संतोष राजपूत पुत्र हरिराम वर्मा निवासी शिमला ग्रांट झडौंद थाना डोईवाला देहरादून का शिकायती प्राप्त हुआ। वादी द्वारा अपने प्रा0पत्र मे अंकित किया गया कि नईम कबाड़ी पुत्र सबीर निवासी केशवपुरी बस्ती इंदिरा पुर कॉलोनी थाना डोईवाला देहरादून द्वारा स्वंय के धर्म से भिन्न एक दूसरे धर्म की महिला को बहला-फुसलाकर बिना किसी वैध अनुमति के दिनांक 06/05/2022 को केशवपुरी बस्ती में निकाह कर उक्त महिला के चार नाबालिक पुत्रों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है।
उक्त प्रकरण मे जिलाधिकारी देहरादून द्वारा जाँच करायी गयी तथा जांच उपरान्त अपराध के अनुरूप सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशानुसार एवं प्रा0पत्र मे अंकित तथ्यो के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 111/23 धारा 3/5/6 उत्तराखण्ड धर्म स्वंन्तत्रता अधिनियम 2018 बनाम नईम कबाडी पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना प्रचलित है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा