जोशीमठ
जोशीमठ,मलारी,नीति राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले 24 घंटे से बाधित। नीति मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाता गांव के समीप चट्टान टूटने से हाई वे हुआ बाधित, पिछले 24 घंटे से अधिक समय से है बाधित। लगातार दरक रही है पहाड़िया पत्थर,बोल्डर के साथ मिट्टी का मलवा गिर रहा है हाई वे पर।
आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में किस तरह लाता गांव के समीप मलारी नीति राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान गिर रही है, और लगातार यहां रुक रुक कर बोल्डर गिरने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है,,,,,,,
धौली गंगा घाटी से सटे सुराई थोटा,मलारी, नीति घाटी के ग्रामीण जान हथेली पर रखकर कर रहे हैं पैदल आवाजाही ।
राष्ट्रीय राजमार्ग नीति मलारी हाईवे को खुलने में लग सकता है लंबा समय।।
हाई वे खोलने के लिए संबंधित विभाग की मशीनें पहुंच चुकी है लेकिन हाई वे पर अभी सड़क खोलने का कार्य करना जान जोखिम में डालना जैसा है, ऊपर से कभी भी बोल्डर की बरसात हो सकती है,,बारिश के अलर्ट के चलते और खराब मौसम के कारण हो सकती हाई वे खोलने में दिक्कत,
नीति मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग लाता गांव के पास बाधित होने से 40से अधिक सीमांत गावों और ऋतु प्रवासी गांवों का संपर्क पूरी तरह जोशीमठ मुख्यालय से कटा हुआ है।।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज