देहरादून
विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल औली में होने वाले नेशनल स्किन चैंपियनशिप-2023 को बर्फ की खराब स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विश्व स्तर पर इस बार शीतकाल में बर्फबारी कम होने के कारण जनपद चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में भी बर्फबारी कम हुई है इसलिए 23 से 26 फरवरी तक होने वाले
नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्की एंड स्नो बोर्ड उत्तराखण्ड ने स्की और स्नो बोर्ड इंडिया की सभी संबद्ध इकाईयों को भी नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 के रद्द होने की सूचना दे दी है।
पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 के लिए सरकार की पूरी तैयारियां थी लेकिन मौसम के साथ न देने के कारण बर्फबारी की खराब स्थिति को देखते हुए नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप को रद्द करना पड़ रहा है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा