देहरादून
नमामि नर्मदा संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उप चुनाव में अपना समर्थन दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री संगठन को प्रेषित समर्थन पत्र में संघ ने चंपावत विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी को अपना समर्थन देते हुए उनके बड़ी जीत की शुभकामनाएं दी है।
संघ के संस्थापक अध्यक्ष हरीश चंद्र उनियाल ने समर्थन देते हुए कहा सीएम धामी के नेतृत्व में पिछली सरकार में बेहतर से कार्य हुए हैं, धामी राज्य के विकास की सोच रखते हैं एवं सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। उनियाल ने कहा ऐसे में उनका चंपावत सीट जीतना बेहद जरूरी है। उन्होंने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को संघ का समर्थन पत्र सौंपते हुए आश्वासन दिया कि आगामी चुनाव में नमामि नर्मदा संघ के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चंपावत जाएंगे और धामी के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने संघ से जुड़े दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सूची सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त कर कहा की उनके कार्यकर्ता विधानसभा के हर बूथ में जाकर वोटर से विकास के नाम पर मतदान करने की अपील करेंगे।
गौरतलब है कि चंपावत के निवर्तमान विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी द्वारा इस्तीफा देने से चंपावत सीट खाली हुई है। भाजपा ने इस सीट से पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी घोषित किया है जबकि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। उप चुनाव के लिए आगामी 31 मई को मतदान होगा और तीन जून को मतगणना होना सुनिश्चित है।
इस अवसर पर संस्थापक एवं अध्यक्ष हरीश चंद्र उनियाल के साथ प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम रणकोटी संघ के राष्ट्रीय मीडिया एडवाइजर गोपाल चंद्र जोशी सहित संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे

More Stories
सुभारती अस्पताल ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ धाम में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया जीवनरक्षक प्रशिक्षण
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की