देहरादून
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने आज एक बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल सेवक आश्रम रोड के निवासियों की शिकायत थी कि उनके क्षेत्र में कुछ डेयरी स्वामी नालियों में गंदगी एवं गोबर फैला रहे है जिस कारण क्षेत्र में गंदगी का अम्बार लगा है साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।लोगों की शिकायत पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी की अगुवाई में सेवक आश्रम रोड पर स्थित 3 अवैध रूप से चल रही डेरियो का क्षेत्र की नालियों में गंदगी एवं गोबर फैलाने पर प्रत्येक डेरी स्वामी पर 50,000 के चालान काटे गए साथ ही साथ उनको चेतावनी भी दी गयी कि यदि भविष्य में क्षेत्र में गंदगी फैलाई जाती है उन पर कड़ी कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई।
टीम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना सेनेटरी इंस्पेक्टर भूपेंद्र पवार सुपरवाइजर मोहित एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा