देहरादून
नगर निगम ने दून शहर में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए अनुबंधित कंपनी ईईएसएल से मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी वापस ले ली है। निवर्तमान पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, जनता की शिकायतें समय पर हल नहीं कर पाने, नगर निगम की छवि खराब होने के चलते यह कार्रवाई की गई है। निगम की ओर से कंपनी को जारी पत्र के मुताबिक नगर निगम ने ईईएसएल कंपनी के साथ 27 जुलाई 2017 और पांच सितंबर 2020 को दूसरा अनुबंध किया। कंपनी ने वार्डों में एक लाख के आसपास एलईडी लाइटें लगाई। इस काम के बदले निगम को हर माह औसतन एक करोड़ रुपये का भुगतान करना था, लेकिन ईईएसएल ने अनुबंध में प्रावधान नहीं होने के बावजूद आगे किसी और वेंडर को काम सौंपा। खराब लाइटों की शिकायत पर मरम्मत 48 घंटे के भीतर करने का नियम था, लेकिन सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों तक का निस्तारण करने में 15 दिन तक का समय लग रहा था। बीते साल की तरह इस साल भी कंपनी के स्तर से मरम्मत कार्य ठप होने के चलते निगम को अपने स्तर से व्यवस्था बनानी पड़ी। वहीं, पर्याप्त लाइटें उपलब्ध नहीं होने के कारण कर्मचारी कार्ययोजना के मुताबिक काम नहीं कर पाए, इससे जनता को परेशानी हुई। खराब लाइटों का बैकलॉग चार हजार से भी ज्यादा पहुंच गया। ईईएसएल कंपनी को वाडों में 50 टीमें मरम्मत कार्य में लगानी थी, लेकिन 15 से 18 टीमें ही लगाई गयी।
अव्यवस्था को लेकर विधायकों, पूर्व व निवर्तमान पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, जनता में कंपनी के प्रति आक्रोश बढ़ने के बाद मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा इसके बाद अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी व प्रशासक नगर निगम खिला सविन बंसल के निर्देश पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार देर शाम कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र जारी कर दिया। निवर्तमान पार्षदों ने मांग की है कि लाइटों की सप्लाई का काम भी निगम अपने हाथ में ले। वेंडरों के भुगतान में की गई कटौती की धनराशि की रिकवरी की जाए।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा