देहरादून
पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरूरतमंद गरीब दिब्यांगों को 25 राशन की किटे बांटी जिससे कि वह अपनी खाने पीने की व्यवस्था कर सकें l
कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन बाहरी के कार्यालय 45 चन्द्र नगर में किया गया l अध्यक्ष ने बताया कि राशन किट में करीब एक महीने के सामान में आटा, चावल, दाल, रिफाइंड, नमक, हल्दी, मिर्च मसाले आदि शामिल हैँ l
राशन का बहुत बड़ा योगदान दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन स. दविंदर सिंह मान का है जो समय समय पर समाज के निर्धनों का सहयोग करते रहते हैँ l उन्होंने दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों के हित में संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की l
राशन पाने वालों में आज़ाद अली, सुनीता, प्रताप थापा, सुमित, अरुण, सचिन, रमेश आदि शामिल है l इस अवसर ऐडवोकेट तारा, सुनीता, सलमान खान आदि उपस्थित थे l

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग