केदारनाथ
केदारनाथ धाम से जुड़े कई विवादित वीडियो वायरल होने और किरकिरी होने के बाद बदरीनाथ-केदरानाथ मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। इसे लेकर BKTC ने जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगा दिए हैं। मंदिर समिति ने साफ किया है कि अगर कोई भी मंदिर परिसर में तस्वीर खींचता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केदरनाथ धाम में कई श्रद्धालुओं ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे जिनमें से कई वीडियो ऐसे थे जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले थे। बीते महीने एक महिला का गर्भ ग्रह में नोट उड़ाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद से ही BKTC ने कड़े नियम बनाने की बात कही थी। अब नया फरमान जारी कर दिया गया है। जिसके तहत मंदिर परिसर में फोन ले जाने की इजाजत तो होगी लेकिन फोटो खींचना और वीडियो बनाने सलाखों के पीछे पहुंचा सकते है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री