देहरादून
कैंट विधानसभा के वार्ड नंबर 35 श्री देव सुमन नगर की जवाहर कॉलोनी में कल रात आई बरसात से लोगों के घरों में पानी घुस गया मौके पर पहुंचे विधायक को लोगों ने आपबीती सुनाई । इसी दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद भी लोगों के रहनुमा बनकर वहां पहुंचे जिस पर विधायक हरबंस कपूर और आप नेता रविंद्र सिंह आनंद में तीखी झड़प हुई ।आप नेता ने विधायक हरबंस कपूर पर बस्तियों पर अतिक्रमण करवाने का आरोप लगाया ।आप नेता रविन्द्र आनंद के सवालों का जवाब देते हुए कपूर ने कहा कि नेता गिरी करने से पहले पूरी बात पता होना चाहिए। कपूर ने बताया की ईदिरा गांधी 20 सुत्रीय कार्यक्रम के तहत काग्रेंस ने जमीनें पर कब्जा किया और करवाया । तुम अभी बच्चे हो और नेता बनने में तुम्हे अभी काफी समय लगेगा। कपूर ने कहा की तुम मौका परस्त हो। चुनाव के समय ही दिखाई देते हो। जिस पर आप नेता की बोलती बंद हो गयी और वे चुपचाप वहां से खिसकते बने।
इस दौरान विकास बेनवाल, सूरज बिष्ट, कासिम चौधरी, इकबाल, अमीर आशिष शर्मा, हसन ,जाकिर, गुलजार अहमद, अमन जहां, महताब आलम आदि उपस्थित थे

More Stories
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है संतुष्टि का भाव
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर, युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित, महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ