हरिद्वार: श्री सावन जोत सभा द्वारा भजन गढ़ आश्रम भीमगोडा से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ज्योति प्रचंड कर झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
यात्रा को रवाना करते हुए मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कई वर्षों से इस धार्मिक कार्यक्रम में शिक्षित करते हैं, उन्होंने सभी के लिए मां गंगा की कृपा और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद बने रहने की कामना की। उन्होंने सभा द्वारा इस परंपरा को आगे बढ़ाने की सराहना की। कहा कि अखंड भारत के मुल्तान जिला जो अब पाकिस्तान में है उसको निभा रहे हैं। उन्होंने 24वें वार्षिक उत्सव की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1910 से यह परंपरा चली आ रही है। रूपचंद ने मुल्तान से चलकर पैदल हरिद्वार आते थे, मुल्तानी समाज उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। सभा के प्रधान किशोर नागपाल ने मुख्य अतिथि सम्मानित किया।
इस मौके पर ईश्वर अग्रवाल, धर्मो देवी, चेयरमैन कैलाश सचदेवा, प्रधान किशोर नागपाल, सचिव जितेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष गुरुशरण चौधरी, अजय दीवान, लव सेतिया, दीपक बुग्गरा, महंत मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न