देहरादून
काबीना मंत्री गणेश जोशी की ताई श्रीमती आनंदी जोशी धर्मपत्नी स्वर्गीय नारायण दत्त जोशी (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) के निधन पर नेशविला रोड़ स्थित उनके निजी आवास पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी को सरकार की व्यवस्था अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार, बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्गार्थ अग्रवाल, अजीत चौधरी, पूनम नौटियाल, मनजीत रावत, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, अनुज रोहिला, आरएस परिहार सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे।

More Stories
ऋषिकेश क्षेत्र में फ्लैट में जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख रूपये से ज्यादा की नगदी बरामद
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड