देहरादून
8 दिसंबर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को चिड़ोवाली प्रीमियर लीग में अक्रांता क्लब व चिड़ोवाली खेल समिति द्वारा चिड़ोवाली खेल मैदान में आयोजित T-12 टेनिसवॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने रनरअप टीम रही करगेती इलेवन को ट्राफी ओर पुरुस्कार राशि का डमी चैक वितरित किया।
मंत्री जोशी ने कहा कि आज भारत के खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कमाना भी की।
इस अवसर पर नरेंद्र बिष्ट, मनजीत रावत, पार्षद चुन्नीलाल, अजय चौहान, अज्जू कार्की, कमल प्रसाद, शुभम मक़लोवा, शैलेश जोशी, सार्थक पंवार, वीरेंद्र पुंडीर, मन्ना रावत, रविंद्र, सूरज चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा