देहरादून
प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को नेशविला रोड स्थित निजी आवास में बूथ 69 के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 94 वें संस्करण को टेलीविजन के माध्यम से सुना। मन की बात कार्यक्रम के दौरान देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छट पूजा की बधाई ओर शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने सोलर पावर के चलते लोगों को हो रहे फायदे की चर्चा की। साथ ही भारत के पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की कल यानी 31 अक्टूबर को जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस पर RunForUnity के आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामित होने की बात कही।
मन की बात सुनने के बाद मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में अनेक क्षेत्रों में सरहनीय कार्य करने वालों से लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। मंत्री जोशी ने कहा कि जहां आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ के पर्व के महत्व को बताया वहीं दूसरी ओर सौर ऊर्जा से कैसे बिजली की बचत हो सकती है इस विषय पर उन्होंने विस्तार से बताया ।
मंत्री जोशी ने कहा कि आज हमारे देश का जो भविष्य है वो नए नए प्रयोग कर रहा है नए नए सोध कर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि मेक इन इंडिया का जो नारा मोदी ने दिया है को साकार करने का काम हमारे युवा कर रहे हैं। मंत्री गणेश जोशी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुने।
इस अवसर पर निर्मला जोशी, प्रदीप रावत, डॉ बबीता सहोत्रा, मीनू रौतेला, जया रौतेला, हेमलता शर्मा, अनीता रावत, गंगा जोशी, सरोज उप्रेती, उषा मधवाल, कांति, सरिता बलौदी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ