देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक की l बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की l समीक्षा के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर विकास कार्य करने के निर्देश जिससे जनता को कोई असुविधा न हो l मंत्री जोशी ने कहा भवन निर्माण में नक्शे पास करने में आ रही समस्याओं को भी शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार की कार्य प्रणाली विकसित की जाए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को विभाग के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कनक चौक पर शहीद सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर बनने जा रहे स्मारक की भी जानकारी ली और अधिकारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, एई अभिषेक भारद्वाज, एई प्रशांत सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज