
देहरादून
देहरादून-मसूरी मार्ग पर बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून अस्पताल एवं मैक्स अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना। अस्पताल पहुंचकर मंत्री गणेश जोशी ने चिकित्सकों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा बस में 40 लोग सवार थे जो कि 70 फीट गहरी खाई में गिरी। उन्होंने कहा बस किन कारणों से बस दुर्घटना ग्रस्त हुई है इसके लिए जांच की आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा सरकार की तरफ से घटना में जो तत्काल मुआवजा राशि दी जाती है, वह अनुमन्य राशि घायलों को दी जा रही दी जा रही है। साथ ही घटना में जो हताहत हुए है उनको सरकार की तरफ से 4 -4 लाख रूपये दिए जाएंगे। मंत्री जोशी ने कहा इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। मंत्री ने कहा इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों का उपचार कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार घटना की जानकारी ले रहे है। सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी वह प्रभावितों की जाएगी।
इस अवसर पर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ उमेश अग्रवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न