
देहरादून
आज शनिवार को प्रेमनगर स्थित आईएमए में आयोजित हुई कैडेट्स पीओपी में पीओपी आयोजित होने के दौरान बिना पास के कैडेट्स परेड देखने पहुँचे एक बहरूपिया को मिलिट्री इंटेलिजेन्स द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकडे गए युवक के अनुसार वह सीडीएस की तैयारी कर रहा है व परेड देखने का इच्छुक था।
आज सुबह प्रेमनगर में आईएमए में नवयुवाओं को सेना में कमिशनड देने को आयोजित हुई पीओपी परेड के संचालन के दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस(एमआई) को एक युवक संदिग्ध दिखा। जिसकी चेकिंग करने के दौरान एमआई को युवक के पास परेड के लिए कोई भी आधिकारिक पास नही मिला। जिसके एमआई द्वारा उस युवक को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुद्दसर अली(22) पुत्र सैयद मोहम्मद ज़फ़र अली निवासी- पुलिस कॉलोनी, मुग़लसराय चंदौली, उत्तर प्रदेश बताया। युवक के अनुसार वह सीडीएस की तैयारी कर रहा है व आईएमए पासिंग आउट परेड देखने का इच्छुक था,इसलिए वह आज परेड देखने आया था। युवक परेड देखने के लिए आर्मी यूनिफार्म व जूते पहनकर आया था। युवक हाल में डीएल रोड स्थित राधे बॉयज होस्टल में रह रहा है। युवक के फ़ोन की जांच करने पर एमआई को युवक की आर्मी यूनिफार्म में कुछ तस्वीरें भी मिली है।
पकड़े गए युवक को एमआई द्वारा पण्डितवाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है। जिससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा