देहरादून
राजधानी देहरादून में अवैध रूप से की गई प्लाटिंग पर एमडीडीए का शिंकजा कसता ही जा रहा है। आज भी शिमला बाई पास रोड में बिना अनुमति के अवैध रूप से आवासीय प्लाट्स हेतु लगभग 5 बीघा भूमि में प्लाटिंग की गई थी जिसे प्राधिकरण की टीम द्वारा बुलडोज़र के माध्यम से ध्वस्त किया गया वही एक अन्य प्रकरण में ग्राम मेहंदीपुर, शिमला बाई पास रोड पर भी लगभग 22 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की सूचना मिली थी उस पर भी बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त किया गया।
प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया के मुताबिक प्राधिकरण को अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलने के बाद इस तरह की कार्यवाही की जाती है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण