देहरादून,,
एमडीडीए द्वारा राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही जारी है इसी कड़ी में आज प्राधिकरण द्वारा 2 स्थलों पर 55 बीघा भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई।
बता दे कि एमडीडीए को सूचना मिली की सभावाला रोड, सहसपुर में बिना स्वीकृति के लगभग 15 बीघा भूमि में प्लाटिंग हेतु सी सी सड़क का निर्माण किया जा रहा था वही सभावाला रोड, सहसपुर में ही 40 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृति के आरसीसी एवं पत्थरों से प्लाटिंग हेतु निर्माण किया जा रहा था।
जिसके चलते एमडीडीए की टीम ने सचिव एम एस बर्निया के आदेशानुसार सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता युगांक रावत तथा सुपरवाइजर और पुलिस फ़ोर्स की उपस्थिति में बुलडोज़र की मदद से दोनो जगहों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया ।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा