देहरादून
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आज नागल स्थित सिटी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में 30 जून तक सिटी पार्क के कार्यों को पूरा कर लिया जाए। इसके बाद उन्होंने मालदेवता में पर्यटन स्थल विकास के कार्यों का जायजा लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष आज सिटी पार्क पहुँचे जहां उन्होंने यहां के कार्यों का जायजा लेने के बाद निर्देश दिए कि 10-10 दिन की कार्ययोजना तैयार कर सभी अधिकारी कार्यों को 30 जून तक पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि हमें चाहिये कि इसी पर्यटन सीजन से पर्यटक पार्क का आनंद ले सकें।
इसके बाद उपाध्यक्ष, मालदेवता में विकसित किये जा रहे पर्यटन स्थल पर पहुँचे और यहां भी चल रहे कार्यों को तय समय सीमा में उन्होंने पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता एचसी राणा, उद्यान अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री