देहरादून
रात करीब साढ़े आठ बजे कोचिंग से घर लौट रही नौवीं की छात्रा का रास्ता गली में खड़े दो मनचलों ने रोक लिया। दोनों के चेहरे ढके हुए थे। अचानक इनमें से एक बदमाश ने तमंचा निकाला और छात्रा पर तान दिया। इससे पहले कि वह फायर करता छात्रा ने हाथ पकड़कर तमंचे का रुख ऊपर की ओर कर दिया। इससे फायर हवा में हुआ और घबराहट में वह पीछे की ओर गिर गई। अचानक वह उठी और मनचलों पर झपट पड़ी। यह देख दोनों भाग निकले।
घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के कारगी स्थित शिवालिक एनक्लेव में हुई। नौवीं की छात्रा मंगलवार शाम करीब सात बजे कंप्यूटर कोचिंग गई थी। रात करीब सवा आठ बजे वह कोचिंग से निकली। घर से करीब 300 मीटर पीछे मोड़ के पास पहुंची तो अंधेरी गली में खड़े दो युवकों ने उसकी स्कूटी रोक ली।
एक ने उस पर तमंचा तान दिया। लेकिन, छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए उसका हाथ पकड़कर ऊपर की ओर कर दिया। इससे हवा में फायर हो गया। इसकी चिंगारी छात्रा के गले पर भी गिरी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर आ गए। उन्होंने श्वेता को उठाया और पुलिस को फोन किया।
कुछ देर बाद पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, दोनों युवक भाग चुके थे। छात्रा ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों ने मंकी कैप पहनी थी। उनकी सिर्फ आंखें दिख रही थीं। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवकों की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा